दिल्ली के कनॉट प्लेस की सबसे आलीशान गगनचुंबी इमारत की 24वीं मंजिल पर सन्नाटा इतना गहरा था कि घड़ी की टिक-टिक भी किसी के दिल की धड़कन जैसी सुनाई दे रही थी। 'भाटिया एंपायर्स' के सबसे बड़े बोर्ड रूम में शहर के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और मैनेजर्स पसीने से तर-बतर बैठे थे।
कमरे का तापमान एसी की वजह से 16 डिग्री था, लेकिन डर के मारे सबका गला सूखा जा रहा था। प्रोजेक्टर पर प्रेजेंटेशन चल रही थी, पर किसी की हिम्मत सामने देखने की नहीं थी। सबकी निगाहें टेबल के मुख्य छोर पर टिकी थीं, जहाँ इस साम्राज्य की मालकिन बैठी थी।
चरित्र परिचय: जैसलीन भाटिया (उम्र: 36 वर्ष)
दिल्ली की टॉप कंपनी की फाउंडर और सीईओ। शेरनी जैसी तेज और भेदने वाली आंखें, 6 फीट की लंबी कड़क कद-काठी, और इतनी मजबूत बॉडी कि किसी को भी आसानी से अपनी बाहों में उठाकर पटक दे। स्वभाव से बेहद जिद्दी और जुनूनी-जो चीज पसंद आ जाए, उसे किसी भी कीमत पर पाकर रहती है। अगर कोई उसकी चीज को हाथ भी लगा दे, तो अगले दिन वह हाथ उस इंसान के कंधे पर नहीं बचता। पूरा कॉर्पोरेट वर्ल्ड उससे थर-थर कांपता है।
एक बेहद महंगा, शार्प-कट ब्लैक बिजनेस सूट, अंदर सफेद सिल्क की शर्ट और पैरों में ब्लैक हाई हील्स। होठों पर गहरे लाल रंग की (Red) लिपस्टिक और कंधे तक कटे हुए काले चमकीले बाल जो उसके चेहरे पर एक अलग ही रौब लाते हैं।जैसलीन ने अपनी हरी आँखों को सिकोड़ा और टेबल पर इतनी जोर से हाथ मारा कि पूरी फाइलें हिल गईं।
"ये बकवास प्रॉफिट ग्राफ दिखाने के लिए मैंने तुम्हें करोड़ों का पैकेज दिया है?" जैसलीन की भारी और रौबीली आवाज गूंजी।
सामने खड़े हेड मैनेजर के पैर कांपने लगे। जैसलीन ने अपने गहरे लाल होठों को चबाया और खड़ी हो गई। उसकी दमदार 6 फीट की कद-काठी के सामने पूरा कमरा छोटा लगने लगा। उसने मैनेजर के पास जाकर उसके टेबल पर दोनों हाथ रखे। उसकी कलाई की मजबूत नसें उसकी ताकत बयां कर रही थीं।
YOU ARE READING
The Deer lying on the Lioness bed
General Fictionपजेसिवनेस जब लत बन जाए, तो मासूमियत का शिकार होना लाजमी है। यह कहानी है कॉर्पोरेट जगत की उस बेहद आकर्षक और ताकतवर महिला की, जिसके 6 फीट के कसरती और मजबूत बदन, सम्मोहित कर देने वाली हरी आँखों और सुर्ख लाल होंठों के सामने पूरी दुनिया घुटने टेकती है। व...
