भाग —१
हमारे देश की ही एक शहर की १५० किलोमेटर दूर, एक
गाँव है । इस गाँव की सभी लोंग मध्यबित्ता या निम्नबित्ता
परिवार की है ।
कुछ महीने पहले , इसी गाँव की एक लड़के की शादी हुई थी । शादी बहूत चर्चित था। क्यूँकि, लड़के ने अपनी शादी
में बहूत खर्चा करके, धूम धाम से करी । इस धूम धाम वाली
शादी की चर्चा आसपास की गाँव में भी होने लगा । लोगों
की बातों में ये बात भी फैल गया की लड़का विदेश में
नौकरी करता है ।ये बात दूसरे गाँव की एक बीमा एजेंट
की कानों में भी गया ।
कुछ दिन बाद वो एजेंट , उस शादीवाला घर पे आया और
दूल्हे लड़के से भी मिला । बातों बातों में एजेंट ने दूल्हे लड़के से कहा की , आप विदेश में कमाई कर रहे हो ,
अपनी भविष्य सुरक्षा के लिए बीमा करा लो । तब लड़के ने
कहा , अब नहीं , पाँच दिन बाद मै विदेश वापिस जा रहा हूँ ।
फिर तीन महीने बाद जब भारत वापिस आऊँगा , तब ज़रूर
बीमा करूँगा ।
तीन महीने बाद , दूल्हा लड़का भारत वापिस आया । क्यूँकि,
वो अपना दुल्हन बीवी को याद कर रहा था ।
लड़के की वापिस आने की खबर एजेंट को मिलते ही , वो
लड़के से मिलने उसके घर आ गया । एजेंट ने लड़के को
बीमा में पैसे निवेश करने से क्या क्या फ़ायदा होता है
बताया और बोला ,ये बीमा करने से जीवन के साथ भी फ़ायदा ,और जीवन के बाद भी फ़ायदा ।"
एजेंट ने लड़के को बीमा के फ़ायदा - नुक़सान विस्तार से
बताके लड़के को खुश कर दिया ।दूल्हा लड़का खुश होके
एजेंट को बोला , बीमा से इतना फ़ायदा है तो ज़रूर बीमा
करना होगा , एक बीमा नहीं दो बीमा करूँगा ,एक मेरे नाम
की , दूसरा मेरे बीवी की नाम की ।और दोनो बीमा की
पॉलिसी कोसती हर महीने जमा कर दूँगा ।"ये बोलके
लड़के ने अपनी और अपनी बीवी की बहूत बड़ी रक़म की
बीमा पॉलिसी कराया , घर में आया एजेंट से ।
फिर वो कुछ दिन बाद विदेश चला गया । तीन -चार महीने
में एकबार भारत आता है घरवालों से मिलने । लेकिन वो
अपना पॉलिसी कोसती समय पे जमा करता रहता है । इसी
तरह शादी का भी और बीमा पॉलिसी का भी दो साल हो
गया ।लड़के को अभीतक संतान की कोई जल्दी नहीं थी ,
लेकिन उसको पैसों की जल्दी थी । उसको ज़्यादा पैसे चाहिए था , किसी व्यापार में डालने के लिए ।पर एक साथ
इतना पैसा मिल नहीं रहा था ।
अचानक उसके दिमाग़ में आया , बीवी की नाम की कराया
बीमा पॉलिसी । जो जीवन के साथ तो देता है और जीवन के बाद भी सूद समेत देता है ।
लड़के ने विदेश बैठे , एक प्लान बनाया और भारत आया ।
आगे / next —->