*****
जगनू---यार मैं जब भी नहाने लगता हूँ तो सारा भीग जाता हूँ।
अगनू---यार पहले मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही होता था।
जगनू---और अब...?
अगनू---अब क्या. ...अब ऐसा नहीं होता।
जगनू---यार मुझे भी बताना कि तूने ऐसा क्या किया जो तू अब बिना भीगे ही नहा लेता है?बता ना यार मुझे भी?
अगनू---देख भई! अगर तुझे भी नहाते वक्त भीगने की बीमारी लग चुकी है तो तू भी मेरी तरह नल बंद करके नहायाकर।इससे तू भी नहाती बार कभी नहीं भीगेगा।
*****
आज अगनू और जगनू दोनों दोस्तों ने एक बार में बैठकर जमकर शराब पी।बार वाले ने उनसे पैसे माँगें।उन दोनों की जेबें खाली निकली।दोनों बार से भागकर अपनी जान बचाना चाहते थे।लेकिन बार के बाउंसरों ने पकडकर उनकी जमकर धुनाई कर डाली।इस धुनाई में अगनू के पैर में फेक्चर हो गया।जगनू उसे सहारा देकर घर ले जाने लगता है।दोनों अभी रास्ते में हैं अगनू लँगडाता हुआ आगे बढ रहा है---
अगनू---यार ये नगर-पालिका के कर्मचारी भी ना कितने कामचोर हैं।
जगनू---वो कैसे?
अगनू---तुझे देखाई नही दे रहा क्या?
जगनू---क्या भई?
अगनू---जिस सडक पर हम चल रहें हैं ना ये उन्हीं हरामखोरों ने बनाई है।इस पर चलती बार भी ऐसा लगता है कि हमारे बस एक ही पैर हो।
जगनू---हाँ भई! मुझे भी ऐसा लग रहा है कि मेरा एक पैर छोटा हो गया हो।
साईकिल से पास से ही रईसू गुजरता हुआ बोला-- अरे जगनू एक पाँव डिवाइडर पर रखता हुआ क्यों चल रहा है तू?अरे इस अगनू का पैर कहाँ तुडवा लाया तू?
दोनों एक साथ बोले---चल यहाँ से नगर पालिका के चमचे।सडक कहाँ खराब है? सडक कहाँ खराब है? ही बको जा रहा है।
*****
अगनू---जगनू! तुझे पता है कि बचपन मैं अपनी बुआ के घर गया था।
जगनू---(आश्चर्य के साथ बोला) आज बुआ की टं बोल गई क्या?
अगनू---चल पागल, मेरे बचपन की बात तो सुन।
जगनू---चल सुना भई?
अगनू---एक बार जब मैं छोटा था ना बुआ के घर की छत से नीचे गिर गया था।
जगनू---फिर तू मर गया था क्या?
अगनू---मुझे क्या पता?मैं तो जब छोटा था।
*****
YOU ARE READING
Comedy Ka Jackpot
Fantasyकेवल एक सलाह-हँसना मना है। चेतावनी-हँसना और मुस्कुराना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। ''अगर आप तनाव, थकान तथा घबराहट के साथ जीना चाहते हैं तो कृप्या इसे ना पढ़ें।'' सूचना रोगहित में जारी।
