welcome!  login / sign up
    search
Read and share stories on your mobile phone™

78269
How do I read this
on my phone?

hindi quotes
Wattcode: 78269

6



- tags -
indian
*संता सिंह की नई नौकरी लगी। पहले दिन संता ने बहुत देर तक काम किया। संता का बॉस उससे बड़ा खुश हुआ।अगले दिन बॉस ने संता को अपने केबिन में बुलाकर पूछा- कल तुमने देर रात तक क्या किया?संता- कुछ नहीं सर दरअसल, कीबोर्ड में एल्फाबेट्स क्रम में नहीं थे, उन्हीं को ठीक कर रहा था।
*डॉक्टर (मरीज से)- तुम इस दुनिया में अब सिर्फ दो घंटे के मेहमान हो। क्या तुम मरने से पहले किसी को देखना चाहते हो?
मरीज (डॉक्टर से)- जी हां।
डॉक्टर- किसे?
*मरीज- एक अच्छे डॉक्टर को।
पति (पत्नी से)- सम्मोहन का अर्थ क्या होता है?
पत्नी (पति से)- किसी आदमी को अपने प्रभाव से वशीभूत करके उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं।
पति (हंसते हुए)- अरे नहीं उसे तो शादी कहते हैं।
*जज (चोर से)- क्या तुमने चोरी की थी?
चोर (जज से)- जी साहब।
जज- यह बताओ कि तुमने चोरी कैसे की?
चोर- रहने दीजिए जज साहब, अब इस उम्र में आप चोरी के गुण सीखकर क्या करेंगे!
*अध्यापक (छात्र से)- दो समुद्र के नाम बताओ?
छात्र (अध्यापक से)- सर, गंगा और गोदावरी।
अध्यापक- मगर यह तो नदियां है।
छात्र- क्या फर्क पड़ता है सर, आखिर में मिलती तो समुद्र में ही हैं।
*लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।
नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है,
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना,गिरकर चढ़ना न अखरता है,
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा-जाकर खाली हाथ लौट आता है,
मिलते न सहेज के मोती पानी में,
बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में,
मुठ्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
क्या कमी रह गयी,देखो और सुधार करो,
जब तक न सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम,
कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती,
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती
Add this button to your web page!
AddThis Social Bookmark Button

Comments & Reviews


Be the first to comment on this!

Login to add your comment.


Recommended


hindi stories, Raj Shekhar ki kahani

Quotes

Sex And The City Quotes

Valentines Day Quotes!

love quotes

QUOTES ALCHEMIST

Seinfeld Quotes