welcome!  login | sign up   Facebook Connect
 
Read what you like. Share what you write.

Posted by

rawatgopal

on Feb 27, 2007
Become a fan

hindi बजट 2007-08 एक नजर में

8


बजट 2007-08 एक नजर में


नई दिल्ली। वर्ष 2007-08 के आम बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
* सकल बजटीय सहायता बढ़ाकर 205,100 करोड़ रुपये की गई।
* भारत निर्माण के लिए 24,603 करोड़ रुपये आवंटित।
* शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवंटन में गत वर्ष की तुलना में क्रमश: 34.2 प्रतिशत और 21.9 प्रतिशत की वृद्धि।
* सर्व शिक्षा अभियान के लिए 10, 671 करोड़ रुपये और मध्याह्नं भोजन के लिए 7,324 करोड़ रुपये का प्रावधान।
* बीच में पढाई छोड़ने वाले बच्चों के अनुपात को कम करने के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति का प्रस्ताव।
* राजीव गांधी पेयजल मिशन के लिये 5,850 करोड़ रुपये।
* संपूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए 954 करोड़ रुपये का प्रावधान।
* राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 8,207 करोड़ रुपये के प्रावधान को बढ़ाकर 9,947 करोड़ रुपये।
* पोलियो उन्मूलन के लिए 1,290 करोड़ रुपये रखे गए।
* एकीकृत बाल विकास सेवाओं के लिए 4,761 करोड़ रुपये रखे गए।
* राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अब 330 जिले शामिल, इस योजना के लिए 2,800 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
* स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये के आवंटन को बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया गया।
* सिगरेट पर उत्पाद शुल्क बढ़ा।
* बिना तम्बाकू वाले पान मसालों पर सीमा शुल्क में कमी।
* छोटे सेवा प्रदाताओं के लिये सेवा कर से छूट की सीमा को 4,00,000 रुपये से बढ़ाकर 8,00,000 रुपये किया गया।
* व्यक्तिगत आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं, लेकिन छूट की प्रारंभिक सीमा को 10,000 रुपये बढ़ाया गया।
* महिला करदाताओं के लिए यह सीमा अब 1,्45,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,95,000 रुपये होगी।
* चिकित्सा बीमा प्रीमियम के संबंध में कटौती की अधिकतम सीमा 15,000 रुपये।
* कंपनी आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं, एक करोड़ रुपये या उससे कम की कर योग्य आय वाली कंपनियों पर आयकर पर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव।
* जम्मू कश्मीर में स्थित उपक्रमों के लिए करावकाश की अवधि 31 मार्च, 2012 तक बढ़ाई गई।
* कंपनियों द्वारा वितरित लाभांश वितरण कर की दर को 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव।
* व्यक्तियों और हिन्दु अविभाजित परिवारों के लिए बैकिंग नकदी लेन-देन कर की सीमा को 25, 000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने का प्रस्ताव।
* माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के लिए निधियां जुटाने के वास्ते एक प्रतिशत के अतिरिक्त उपकर का प्रस्ताव।
* स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के लिए 344 करोड़ रुपये के प्रावधान का प्रस्ताव।
* जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन का आवंटन बढ़ाकर 4,987 करोड़ रुपये किया गया।
* सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।
* अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के लिए 3,271 करोड़ रुपये का आवंटन।
* राजीव गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप कार्यक्रम के लिए आवंटन 35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 88 करोड़ रुपये किया गया।
* अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के छात्रों के लिए मैट्रिक उपरांत छात्रवृतियों के 611 करोड़ रुपये का प्रावधान।
* पिछडे़ वर्ग के छात्रों के लिए इस छात्रवृत्तिहेतु 91 करोड़ रुपये की अलग से व्यवस्था।
* अल्पसख्ंयक बहुत आबादी वाले क्षेत्रों के विकास कार्यक्रम के लिए 108 करोड़ रुपये का प्रावधान।
* पूर्ण रूप से महिलाओं के लिए बने विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए 8,795 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा गया।
* पूर्वोत्तार क्षेत्र के लिए आवंटन को 12, 041 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 14,365 करोड़ रुपये किया गया।
* बेहतर कर प्रशासन के जरिए 7000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाएंगे।
* वर्ष 2007-08 में कृषि ऋण के लिए 225,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य।
* 50 लाख नये किसानों को बैंकिग प्रणाली में शामिल करने का प्रस्ताव।
* अल्पकालिक फसल ऋणों के लिए 1,677 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
* किसानों को अनुपूरक आय प्रदान करने की विशेष योजना के लिए 153 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
* प्रमाणित बीजों का उत्पादन दोगुना करने के लिए रियायती वित्ता पोषण।
* सिंचाई लाभ कार्यक्रम के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव।
* वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव।
* वर्षा जल संचय के लिए छोटे और सीमांत किसानों को शत-प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 50 प्रतिशत सब्सीडी।
* कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी में और 300 जिले शामिल किए जाएंगे। इसके लिए प्रावधान को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 230 करोड़ रुपये किया गया।
* कृषि बीमा योजना जारी रहेगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
* कृषि बीमा निगम परीक्षण के तौर पर 100 करोड़ रुपये के शुरुआती प्रावधान से मौसम आधारित फसल बीमा योजना शुरू करेगा।
* ग्रामीण आधरभूत संरचना विकास निधि के मूल कोष को 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव।
* ग्रामीण सड़कों के लिए 4,000 करोड़ रुपये के मूल कोष की अलग से व्यवस्था।
* आम आदमी बीमा येाजना नाम से एक नई बीमा योजना शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार इस योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार 200 रुपये की किस्त
/ 2 Next Page

Comments & Reviews ^top


Login to post your comment.
Be the first to comment on this!


Recommended


hindi बागेश्वर में उक्रांद ने तो कांडा में बसपा ने नुकसान पहुंचाया कांग्रेस को

hindi song

hindi jokes

hindi-graha vaani

TOP FAVORIT HINDI SHAYRI BY GOPAL RAWAT (MAWAI-INDIA)

Good ONce

Anju ki Chudai (Hindi Urdu)